सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Administration tightens Aadhaar updates, special camps to be held in schools

Uttarkashi News: आधार अपडेट पर प्रशासन सख्त, स्कूलों में लगेंगे विशेष शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 16 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Administration tightens Aadhaar updates, special camps to be held in schools
विज्ञापन
- स्कूलों में लगेंगे विशेष आधार शिविर, 38 केंद्रों के संचालन की दी गई जानकारी

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक में 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए स्कूलों में विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में यूआईडीएआई देहरादून के प्रोजेक्ट मैनेजर मनु त्रिपाठी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 38 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों एवं विशेष शिविरों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि नया आधार नामांकन पूर्णतः निशुल्क है, जबकि 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी बिना शुल्क किया जा रहा है। नाम, पता व जन्मतिथि आदि संशोधन के लिए 75 रुपये तथा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है। डीएम ने आधार सेवा केंद्रों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधार सेवाओं की गुणवत्ता व पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही मोबाइल नंबर, ई-मेल अपडेट, दस्तावेज अद्यतन एवं जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल रावत, गिरिजा शंकर नौटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed