{"_id":"6a3002028f302072b506fefd","slug":"car-hits-motorcyclist-young-man-critically-injured-uttarkashi-news-c-5-1-drn1086-995892-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- गिन्योटी गांव के पास हादसे के बाद चालक फरार
- बैरिकेडिंग के दौरान पुलिस ने वाहन रोका
उत्तरकाशी। यमुनोत्री रोड स्थित गिन्योटी गांव के पास बड़कोट की ओर से आ रही इनोवा कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने बैरिकेडिंग के दौरान संबंधित वाहन को रोक लिया। जानकारी के अनुसार, बड़कोट निवासी 21 वर्षीय किशन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार अपने भाई शोभित कुमार का उत्तरकाशी में एडमिशन कराने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान गिन्योटी गांव के पास बड़कोट की ओर से आ रही एक इनोवा कार ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशन कुमार के पैर में फ्रैक्चर होने की सूचना है जबकि उसकी मोटरसाइकिल सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के बाद इनोवा चालक वाहन समेत शिव गुफा उत्तरकाशी की दिशा में फरार हो गया। घटना की सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि संबंधित इनोवा वाहन को बैरिकेडिंग के दौरान रोक लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही।