सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Block Chief Parmar Listens to Villagers' Grievances at Camp

Uttarkashi News: शिविर में ब्लॉक प्रमुख परमार ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 09 Apr 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Block Chief Parmar Listens to Villagers' Grievances at Camp
विज्ञापन
उत्तरकाशी। न्याय पंचायत बड़ेथ श्रीकालखाल में डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने जागणा पट्टी के कई गांव में नेटवर्क नहीं होने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि नेटवर्क न होने पर ग्रामीणों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ता है जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता है। वहीं, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
Trending Videos

डुंडा ब्लॉक के न्याय पंचायत बड़ेथ श्रीकालखाल गांव में आयोजित शिविर का शुभारंभ डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की जन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने गाजणा क्षेत्र में नेटवर्क, सड़क स्वास्थ्य आदि समस्याएं रखी। ग्रामीणों ने कहा कि आज भी गाजणा क्षेत्र के कई गांवों में सड़क नहीं पहुंची जिससे ग्रामीण आज भी कई किमी पैदल चलने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गाजणा क्षेत्र में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं की मांग उठाई। वहीं, शिविर में एसडीएम देवानंद शर्मा ने ग्रामीणों की अधिकतर समस्याएं मौके पर ही निपटाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed