{"_id":"69db9ebec1e04f8d4900e136","slug":"tank-waste-dumped-on-road-in-gofiara-commuters-inconvenienced-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-119249-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: गोफियारा में सड़क पर बहाई टैंकों की गंदगी, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: गोफियारा में सड़क पर बहाई टैंकों की गंदगी, राहगीर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान की लापरवाही के कारण लोगों का जीना हुआ मुहाल
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर दो गोफियारा के लोगों को पिछले छह दिनों से जल संस्थान की लापरवाही के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से पेयजल टैंकों की सफाई से निकलने वाले मलबे और गंदगी को सड़क पर बहाया जा रहा है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सड़क पर बहने वाली गंदगी से दुर्गंध के साथ ही मच्छर सहित कीटों के बढ़ने से बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय निवासी अंकित रावत, रोहित, मुकेश, बलदेव आदि का कहना है कि गोफियारा में जल संस्थान के पेयजल टैंक बने हुए हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी वहां पर विभाग की ओर से अपने टैंकों की सफाई करवाई जा रही है। उससे निकलने वाले मलबे और गंदगी को सीधा सड़क पर बहाया जा रहा है।
इससे गोफियारा के ढालदार मार्ग पर वाहन चालकों और पैदल आवाजाही करने वाले लोेगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि नियमानुसार जल संस्थान को अपने टैकों की सफाई से निकलने वाले मलबे और गंदगी सहित पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण कर उचित व्यवस्था बनानी चाहिए लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही आम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।
दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोेगों के लिए आवाजाही फिसलन भरी हो रही है। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क करने पर नहीं हो पाया।
Trending Videos