सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Sadhana Joshi Becomes President of the Bharat Gyan Vigyan Samiti

Uttarkashi News: साधना जोशी बनीं भारत ज्ञान विज्ञान समिति की अध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 12 Apr 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Sadhana Joshi Becomes President of the Bharat Gyan Vigyan Samiti
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पमीता पैन्यूली ने समता पत्रिका हमारा कांरवा का विमोचन किया गया। पत्रिका में जनपद की महिला शक्ति की प्रेरणा खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत के जीवन की संघर्ष का वर्णन किया गया। वहीं समिति ने नई कार्यकारिणी का गठन किया इसमें साधना जोशी को अध्यक्ष बनाया।
Trending Videos

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्य समन्वयक मंडल के सदस्य सुमन रावत ने भारत ज्ञान विज्ञान समिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, साधना जोशी ने समता का परिचय दिया। इस दौरान भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए साधना जोशी अध्यक्ष, गरिमा राणा सचिव, डॉ. बद्री प्रसाद सेमवाल कोषाध्यक्ष, तनुजा बिष्ट और सचिन अग्रवाल उपाध्यक्ष, पमीता पैन्यूली कानूनी सलाहकार के तौर पर चुनी गई। इसके अलावा सुमन रावत, दिनेश भट्ट, खजान सिंह, हर्षा रावत, आंनदी संरक्षण मंडल, शंभु प्रसाद, कल्पना असवाल, भागीरथ सेमवाल, डॉ. एमपीएस राणा, शशि रमोला संयोजन मंडल मेें रखे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed