{"_id":"698083ad8d7d9af9110d8f67","slug":"capacity-building-training-was-provided-to-the-staff-of-tons-forest-division-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117809-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: टौंस वन प्रभाग के कर्मियों को दिया क्षमता विकास का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: टौंस वन प्रभाग के कर्मियों को दिया क्षमता विकास का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 02 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। टौंस वन प्रभाग के फ्रंटलाइन अधिकारियों एवं वन कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से मोरी सांद्रा रेंज परिसर में एक दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बीते रविवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में ठडियार, सांद्रा, सिगतूर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए वन दरोगाओं एवं वन आरक्षियों को वन एवं वन्य जीव संरक्षण से जुड़े कानूनों, नियमों व उनके व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में वन विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त डीएफओ रंगनाथ पांडेय और एसपी सिंह ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम केवल दंडात्मक कानून नहीं हैं बल्कि संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन की भावना पर आधारित है। संवाद
Trending Videos