सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CM Yogi has been invited to visit the Ghantakarna Temple.

Uttarkashi News: सीएम योगी को घंटाकर्ण मंदिर आने का दिया न्योता

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 08 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi has been invited to visit the Ghantakarna Temple.
विज्ञापन
नई टिहरी। गजा घड़ियाल डांडा स्थित घंटाकर्ण मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पौड़ी यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव जाकर उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घंटाकर्ण मंदिर का चित्र भेंट कर उन्हें घंटाकर्ण मंदिर आने का न्योता दिया। गत दिनों उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैत्रिक गांव पंचूर आए हुए थे। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के क्वीली पट्टी के घड़ियाल डांडा स्थित प्रसिद्ध घंटाकर्ण मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण के नेतृत्व में मंदिर समिति पदाधिकारियों ने सीएम योगी के गांव जाकर उन्हें घंटाकर्ण धाम आने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर नरेंद्रनगर मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह रावत, बिहारी लाल गैरोला, अशोक बिजल्वाण, सुशांत गैरोला, दीपक बिजल्वाण, श्यामलाल गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed