{"_id":"69c51985cd626b06f60d3b2a","slug":"the-gangster-act-has-been-invoked-against-four-accused-individuals-involved-in-the-drug-trade-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118870-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नशे के कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नशे के कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 26 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस एकत्र कर तराई क्षेत्रों करते थे तस्करी
उत्तरकाशी। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें तीन आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। ये सभी आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस इकट्ठा कर तराई क्षेत्रों में तस्करी करते थे।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत की ओर से यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सावेज निवासी तलहेड़ी बुजुर्ग, थाना देवबंद, सहारनपुर, 36 वर्षीय जावेद निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून, 35 वर्षीय शहनवाज आलम निवासी ग्राम सापंला खत्री, थाना देवबंद, सहारनपुर, 33 वर्षीय जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम डिग्गी ढस्का, ननौता उत्तर प्रदेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गैंग लीडर सावेज सहित जावेद, शहनवाज आलम और जितेंद्र कुमार लंबे समय से चरस आदि के कारोबार में संलिप्त थे। ये लोग पहाड़ी क्षेत्रों से चरस एकत्र कर तराई क्षेत्रों में तस्करी करते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा था। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद गत 25 मार्च को थाना मोरी में चारों आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos