सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congressmen held a meeting to protest against the Agnipath scheme.

Uttarkashi News: अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Congressmen held a meeting to protest against the Agnipath scheme.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई जिसमें योजना के संभावित नुकसान पर चर्चा की गई। केंद्र सरकार की ओर से रक्षा बजट में कटौती और सेना में प्रतिवर्ष लगभग 33 हजार सैनिकों की कमी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की।
Trending Videos


वक्ताओं ने कहा कि यदि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पूर्व की भांति सेना में नियमित भर्ती प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया जाएगा और अग्निपथ जैसी योजना को समाप्त किया जाएगा। साथ ही पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं को भी पूर्ववत सुचारू रूप से जारी रखने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, कमल सिंह रावत, विजय सेमवाल, सूर्यबल्लभ नौटियाल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed