{"_id":"699af46f4b76fa145f078767","slug":"the-students-celebrated-their-seventh-anniversary-with-great-enthusiasm-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118235-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: छात्राओं ने धूमधाम से मनाया सातवां वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: छात्राओं ने धूमधाम से मनाया सातवां वार्षिकोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 22 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय बडेथी का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
रविवार को राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय बडेथी का वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया। उन्होंने कहा कि मॉडल विद्यालय में शैक्षणिक कार्य जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश में एक मिसाल है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दिगेंद्र कोहली ने विद्यालय के लिए दो एलईडी टीवी और एक प्रोजेक्टर देने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक संजय कुकशाल ने विद्यालय की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, प्रधानाचार्य डायट संजीव जोशी, राजेंद्र जोशी, विनोद जोशी, जयप्रकाश नौटियाल, सुमन बडोनी, राजेंद्र पंवार, ममता कोठारी, मनबीर चंद रमोला आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X