सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Emphasis on operating the pharmaceutical business as per the rules

Uttarkashi News: दवा व्यवसाय को नियमों के तहत संचालित करने पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Feb 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on operating the pharmaceutical business as per the rules
विज्ञापन
उत्तरकाशी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई। इस अवसर पर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के महामंत्री अमित गर्ग और नॉर्थ सेंट्रल जोन के पूर्व उपाध्यक्ष अजय गर्ग उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों को सम्मानित किया गया।
Trending Videos


महामंत्री अमित गर्ग ने कहा कि दवा व्यवसाय को नियमों के तहत पूरी सतर्कता के साथ संचालित करने का समय आ गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ताजीम अली ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष माधव प्रसाद जोशी ने दवा व्यवसायियों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे जनपद में उत्तरांचल व्यवसायी महासंघ से जुड़े सदस्यों की ओर से कोई भी गलत कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सकलानी ने दवा व्यवसाय में बढ़ती ऑनलाइन व्यवस्था को दवा व्यापारियों के भविष्य के लिए चुनौती बताया। गंगा यूनिट अध्यक्ष मनोज भंडारी ने शहर में छोटे स्तर पर प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों द्वारा दवाइयां रखने के मुद्दे को उठाया। इस अवसर पर अमित गर्ग, अजय गुप्ता, संजीव चौहान, शैलेंद्र रतूड़ी, सुशील भट्ट, मनोज भंडारी, नवीन कुड़ियाल, रमेश भट्ट, आनंद सिंह पंवार, सतेंद्र सेमवाल, धनंजय सेमवाल, अमित, सौरभ, बृजेश और सुरजीत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed