{"_id":"6a621471ea691b247f03c0d7","slug":"cow-rescued-from-the-overflowing-kamal-river-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121244-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: उफनती कमल नदी में फंसी गाय को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: उफनती कमल नदी में फंसी गाय को बचाया
Thu, 23 Jul 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। लगातार बारिश से उफान पर आई कमल नदी में फंसी एक गोवंश को फायर सर्विस और नगर पालिका परिषद पुरोला की संयुक्त टीम ने साहसिक अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार गाय तेज धारा में बहते हुए नदी के बीच बड़े पत्थरों के बीच फंस गई थी। पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा था जिससे उसके बह जाने का खतरा मंडरा रहा था। सूचना मिलते ही फायर सर्विस के जवान और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए टीम ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से नदी में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज बहाव के बीच काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर ऊंचे स्थान पर पहुंचाया गया।
प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे अनावश्यक आवाजाही से बचने और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने कहा है। रेस्क्यू अभियान में फायर सर्विस के राजीव कवि, दिनेश कुमार और अमित चौधरी के साथ नगर पालिका परिषद के चंद्रपाल, प्रशांत और नागेंद्र की अहम भूमिका रही। संवाद