{"_id":"6a621585f5c1940e2b0fa1b1","slug":"if-the-road-work-is-not-completed-within-15-days-we-will-go-on-a-hunger-strike-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121253-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 15 दिन में सड़क का काम पूरा नहीं हुआ तो करेंगे अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 15 दिन में सड़क का काम पूरा नहीं हुआ तो करेंगे अनशन
Thu, 23 Jul 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दी चेतावनी
चिन्यालीसौड़। धरासू-दिकोली गमरी मोटर मार्ग का लंबे समय से अधूरा पड़ा करीब 300 मीटर हिस्सा जल्द पूरा नहीं हुआ तो ग्राम पंचायत गमरी के ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर पूरा कराने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम यात्रियों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दौरान अधूरा मार्ग और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाता है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्राम प्रधान गमरी मनीषा, रौंतल ग्राम प्रधान देवेश्वरी आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण पूरा कराने को लेकर लोक निर्माण विभाग से कई बार अनुरोध और शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लोनिवि के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी कर 15 दिनों के भीतर रुका हुआ निर्माण कार्य शुरू कराने और जल्द पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।