{"_id":"6a62140d2fa7898a490a4c76","slug":"transport-department-tightens-its-grip-on-illegal-transportation-seizes-private-vehicles-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121245-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डग्गामारी पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, निजी वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डग्गामारी पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, निजी वाहन सीज
Thu, 23 Jul 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने की कार्रवाई
उत्तरकाशी। अवैध रूप से निजी वाहनों में सवारियां ढोने (डग्गामारी) के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई निजी वाहन व्यावसायिक रूप से संचालित होते पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने एक निजी वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया।
एआरटीओ (प्रवर्तन) सुवर्णा नौटियाल ने कहा कि डग्गामारी और यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान ही एआरटीओ सुवर्णा ने संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की जान बचाने के लिए तत्काल मदद पहुंचाई।
सुबह ओपन टनल के समीप एक निजी वाहन पर बिजली का भारी खंभा गिरने से चालक पुरुषोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी समय वहां से गुजर रही एआरटीओ ने दुर्घटना देख तुरंत अपना वाहन रुकवाया, टीम की मदद से घायल को बाहर निकलवाया और बिना समय गंवाए अपनी सरकारी गाड़ी से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
सुवर्णा नौटियाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन और दुर्घटना के समय त्वरित राहत उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और निजी वाहनों का अवैध व्यावसायिक उपयोग न करने को कहा। रेस्क्यू में परिवहन विभाग के टीसी गणेश, टीसी विक्रमा और सुमित ने भी अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने एआरटीओ की मानवीय पहल और डग्गामारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सराहना की।