सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand Raised for Master Plan for Yamunotri Dham

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम के लिए मास्टर प्लान की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 20 Apr 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Demand Raised for Master Plan for Yamunotri Dham
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने पर दिया जोर
Trending Videos

बड़कोट। यमुनोत्री मंदिर धाम के विकास कार्यों में हो रही देरी और समन्वय की कमी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गहरी नाराजगी जताई है। जनप्रतिनिधियों ने यमुनोत्री धाम का एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार कर उसे भारत सरकार को भेजने की मांग रखी है।
मंदिर समिति के संरक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, पंच पंडा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन उनियाल और रावल आशीष उनियाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल और श्याम डोभाल से मुलाकात कर धाम के समग्र विकास पर गंभीर चर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मांग रखी कि यमुनोत्री धाम का एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि धाम में एकरूप विकास और जवाबदेही तय करने के लिए किसी एक विभाग को पूरी जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने भी सहमति जताते हुए कहा कि वर्तमान में कई विभाग अलग-अलग स्तर पर कार्य कर रहे हैं जिससे समन्वय की कमी बनी रहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिला पंचायत उत्तरकाशी को जानकीचट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम तक के क्षेत्र की जिम्मेदारी दी जाए।
जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष आपदा के बाद बाढ़ सुरक्षा कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, जिससे इस यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि यमुनोत्री धाम के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी लंबित कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed