सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   District Hospital Receives Two More New Dialysis Machines

Uttarkashi News: जिला अस्पताल को मिली दो और नई डायलिसिस मशीन

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 20 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
District Hospital Receives Two More New Dialysis Machines
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विधायक सुरेश चौहान ने सोमवार को जिला अस्पताल को दो और नई डायलिसिस मशीनें दी है। अब जिला अस्पताल में आठ डायलिसिस मशीन हो गई है। अस्पताल में अच्छी संख्या में डायलिसिस मशीनें उपलब्ध होने के बाद किडनी रोग पीड़ित मरीजों को अब देहरादून और ऋषिकेश जैसे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
Trending Videos

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल में अभी तक कोई डायलिसिस सेंटर ना होने के चलते किडनी के मरीजों को देहरादून ऋषिकेश जैसे बड़े अस्पताल में अपना इलाज कराना पड़ता था। मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिला मुख्यालय में डायलिसिस सुविधा न होने से कई लोगों को किराये पर कमरा लेकर अपना इलाज कराना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मशीनों से लगभग 113 से 115 लोगों का सचल डायलिसिस निरंतर किया जा सकेगा। इस मौके पर विधायक ने मरीजों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। इस मौके पर सीएमओ डॉ बीएस रावत, सीएमएस डॉ प्रेम पोखरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश भंडारी, धर्मेंद्र पंवार, प्रदीप राणा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed