सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Experts teach career development tips

Uttarkashi News: विशेषज्ञों ने सिखाए कॅरिअर संवारने के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 20 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Experts teach career development tips
विज्ञापन
कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला : 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने जाने सफलता के मंत्र
Trending Videos

उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में कॅरिअर काउंसलिंग पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों ने कॅरिअर चुनने के गुर बताए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ डीपी बलूनी ने छात्रों को बेहतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अक्षय कुमार ने छात्र-छात्राओं को बैंकिंग सेक्टर से संबंधित जॉब्स और कॅरिअर के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने डेटा और फिगर के साथ बैंकिंग जॉब्स की तैयारी किस स्तर की और कैसे करनी है। इस बात की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल डायरेक्टर एसएफएसएल जयपुर डॉ. राजे सिंह ने विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए। अति विशिष्ट अतिथि मेजर आरएस जमनाल ने रक्षा के क्षेत्र में अवसरों को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। उन्होंने सेना में शामिल होने की प्रक्रिया एवं सेना में मिलने वाली सुविधाओं को साझा किया। रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गिरीश बिष्ट ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विदेश में कैरियर के विभिन्न अवसरों के बारे में बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने की। इस मौके पर शौर्य चक्र विजेता हवलदार खेमराज सिंह, नोडल अधिकारी प्रो मधु थपलियाल, डॉ प्रियंका संगल, डॉ नरेंद्र, डॉ शिक्षा सेमवाल, डॉ नीतू राज, डॉ शिवम, डॉ मनीष सेमवाल, डॉ गम्भीर तोमर सहित 600 से अधिक छात्र छात्राएं ऑनलाइन ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed