{"_id":"6a37d8483784ad66cf0bb30b","slug":"dhyanis-honored-at-the-kandar-devta-dhyani-milan-ceremony-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120655-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कंडार देवता ध्याणी मिलन समारोह में ध्याणियां की गईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कंडार देवता ध्याणी मिलन समारोह में ध्याणियां की गईं सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के निकट स्थित मांडौ-जसपुर गांव में आयोजित कंडार देवता ध्याणी मिलन समारोह का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। समापन अवसर पर विधिवत पूर्णाहुति के साथ गांव की ध्याणियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मांडौ और जसपुर गांव की ध्याणियों ने रासौ, तांदी सहित विभिन्न पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोकगीतों और नृत्यों से पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा। ध्याणियों ने कंडार देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रुति बनूणी ने आयोजन की सफलता और जय कंडार देवता भजन गायन के लिए मीना राणा, सुनील कुमार सहित सभी ग्रामीणों, आयोजकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक अनुराग नौटियाल ने प्रस्तुति दी। समारोह की अध्यक्षता मीरा उनियाल ने की। इस मौके पर मीरा उनियाल, बबीता, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा, सुकेश नौटियाल, अमित बनूणी, सुनील मौर्य, गिरीश भट्ट, मुकेश आदि मौजूद थे। संवाद