सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers protested against the high-tension power line.

Uttarkashi News: हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 21 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the high-tension power line.
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, मकानों के पास से गुजर रही लाइन से हो सकती है दिक्कत

उत्तरकाशी। डुंडा में ब्रह्मखाल क्षेत्र के अंतर्गत हरेती और कल्याणी गांवों के बीच बिछाई जा रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लाइन मकानों और कृषि भूमि के अत्यंत निकट से गुजर रही है जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी शिकायतों और आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आरोप है कि हाईटेंशन तारों की दूरी सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है और इससे गांव के लोगों की जान माल को खतरा हो सकता है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना कि सड़क के किनारे स्थित कई मकानों के पास से गुजर रही बिजली लाइन के कारण बड़े वाहनों की छतें भी तारों के संपर्क में आ रही हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। किसानों ने यह भी चिंता जताई है कि लाइन के कारण उनकी खेती और कृषि कार्य प्रभावित होंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवीर राणा ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। वहीं, इस संबंध में जानकारी को लेकर विभागीय एसडीओ से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed