{"_id":"6a37e1a69febb1006c08a498","slug":"fire-breaks-out-in-the-forests-of-the-mukhem-range-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120658-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मुखेम रेंज के जंगलों में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मुखेम रेंज के जंगलों में भड़की आग
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूर-दूर तक दिखाई दे रही है जंगलों से उठती आग की लपटें
दोपहर बाद हल्की बारिश से आग बुझने की उम्मीद
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय क्षेत्र में मुखेम रेंज के अंतर्गत जसपुर-सिल्याण मोटर मार्ग के आसपास स्थित जंगलों में रविवार को भीषण आग फैल गई। दोपहर के समय शुरू हुई आग ने देखते ही देखते आसपास के वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जंगलों से उठती आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं। हालांकि दोपहर बाद हल्की बारिश होने से आग बुझने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर जंगलों में आग की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वन क्षेत्र लगातार आग की घटनाओं से प्रभावित हो रहे हैं लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
विभाग के कर्मचारी देर शाम तक जंगलों में आग बुझाने के कार्य में जुटे रहे। हालांकि आग का फैलाव अधिक होने के कारण इसे पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सका। इस बीच दोपहर बाद क्षेत्र में हल्की बारिश हुई जिससे आग की तीव्रता कम होने की उम्मीद जगी। अधिकारियों का मानना है कि अच्छी बारिश होने पर जंगलों में धधक रही आग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से जंगलों के आसपास सावधानी बरतने को कहा गया है।