{"_id":"6a37e96ec314526f3a0e31f9","slug":"gangotri-highway-bros-slow-pace-could-lead-to-problems-during-the-monsoon-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-120665-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री हाईवे : बीआरओ की धीमी रफ्तार से बरसात में हो सकती दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री हाईवे : बीआरओ की धीमी रफ्तार से बरसात में हो सकती दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्की बारिश में भी पहाड़ी से गिर रहा है मलबा और बोल्डर
भटवाड़ी में गंगोत्री इसी माह दो बार हो चुका है हाईवे अवरुद्ध
उत्तरकाशी। मानसून सीजन को लेकर गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ की ओर से तैयारी शुरू ही नहीं की गई। गत वर्ष की आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त मार्गों पर धीमी गति से चल रहा कार्य आगामी मानसून में बड़ी मुसीबत बन सकता है। भटवाड़ी में गंगोत्री हाईवे इसी माह दो बार अवरुद्ध हो चुका है।
देहरादून से पहुंचे तीर्थयात्री आशुतोष, अभिनव सिंह व सुभाष रावत ने बताया कि उत्तरकाशी से लेकर हर्षिल के बीच गंगोत्री हाईवे की बदहाल स्थिति बनी हुई है। समय पर मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया तो बरसात में दिक्कत हो सकती है। नेताला में वर्षों से भूस्खलन जोन का मरम्मतीकरण नहीं हो पाया है। हल्की बारिश में भी सड़क पर पहाड़ी से मिट्टी गिर रही है जिससे दलदल की स्थिति बनी हुई है। दोपहिया और छोटे चौपहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं।
भटवाड़ी और चड़ेथी के बीच भी गत वर्ष आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क की स्थिति भी दयनीय बनी है। वहां पर और लिम्चागाड में क्षतिग्रस्त सड़क पर धीमी गति से हो रहे कार्य बरसात तक पूरे नहीं हो पाएंगे। साथ ही भटवाड़ी में इस माह भी दो बार सड़क पर बोल्डर गिरने से आवाजाही अवरुद्ध हो चुकी है। दूसरी ओर डबरानी और सोनगाड़ में दोबारा सड़क के बहने का खतरा बना हुआ है।