{"_id":"69945333a48f809cec0f3ed2","slug":"doctors-conducted-health-check-up-of-villagers-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118123-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चिकित्सकों ने किया ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चिकित्सकों ने किया ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों की ओर से रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक के 350 लाभार्थियों ने पंजीकरण कर शिविर का लाभ उठाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल ने किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागेंद्र रावत ने कहा कि शिविर का नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक के लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। शिविर में 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने की विशेष सुविधा रहेगी। वहीं, 18 वर्ष तक के 35 बच्चों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। साथ ही 38 अल्ट्रासाउंड किए गए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, विजय लक्ष्मी जोशी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी आर्य, डॉ. रोहित भंडारी, डॉ. मनोज असवाल, डॉ. सोनम भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos