सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DPRO position vacant, impacting Panchayat work

Uttarkashi News: डीपीआरओ पद खाली, पंचायत कार्यों पर असर

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 05 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
DPRO position vacant, impacting Panchayat work
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद जिला पंचायत राज कार्यालय में नियमित अधिकारी का पद रिक्त हो गया है। इससे पंचायतों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों के समन्वय और निगरानी पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पंचायती राज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि डीपीआरओ पद रिक्त है और फिलहाल चिन्यालीसौड़ विकासखंड के एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया भी जारी है और शीघ्र नए अधिकारी की तैनाती की जाएगी। डीपीआरओ ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्यों, पंचायत प्रतिनिधियों से समन्वय, विकास योजनाओं की निगरानी, स्वच्छता कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, पंचायत निधियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पद रिक्त होने से फाइल निस्तारण और विकास कार्यों की निगरानी में देरी की आशंका बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था से आवश्यक कार्य जारी रहेंगे, ताकि ग्राम पंचायतों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed