{"_id":"69f8a425e053418bb20cf175","slug":"dunda-pradhan-outraged-over-contract-awarded-to-a-single-trader-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-119699-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: एक ही व्यापारी को ठेका देने पर भड़के डुंडा के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: एक ही व्यापारी को ठेका देने पर भड़के डुंडा के प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 04 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानों ने डीएम से की शिकायत, निविदा प्रक्रिया निरस्त करने की मांग
उत्तरकाशी। डुंडा विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने वीबी जी रामजी के तहत निर्माण कार्यों की सामग्री विक्रय के लिए किए जा रहे निविदा प्रक्रिया का विरोध किया। उनका कहना है कि यह कार्य एक ही व्यापारी को दिया जा रहा है। इससे आपूर्ति के लिए प्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से निविदा प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है।
डुंडा विकासखंड प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पडियार के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकासखंड कार्यालय से वीबी जी रामजी के तहत निर्माण कार्यों की सामग्री विक्रय प्रक्रिया में मनमानी की जा रही है। इसका ठेका एक ही व्यापारी को दिया जा रहा है। इससे उन्हें विकास कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही एक व्यक्ति को ही यह कार्य देने पर दूरस्थ गांवों आपूर्ति और सामान के अधिक किराये की समस्या आएगी।
प्रधानों ने कहा कि डुंडा विकासखंड की भौगोलिक परिस्थितियां विषम हैं। साथ ही क्षेत्र भी अलग-अलग बसे हैं इसलिए सभी क्षेत्रों को देखते हुए विकासखंड स्तर से पांच से छह व्यापारियों को इसके लिए नामित करना चाहिए। इस मौके पर विनोद सिंह, सोहनपाल, कुलदीप राणा, विकास, रजनी देवी, सरिता देवी, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।