सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Even a year after the disaster, the bridge in Dhung village has not been rebuilt.

Uttarkashi News: ढुंग गांव में आपदा के एक साल बाद भी नहीं बना पुल

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 09 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Even a year after the disaster, the bridge in Dhung village has not been rebuilt.
विज्ञापन
लकड़ी के फट्टों के सहारे जान जोखिम में डाल रहे स्कूली बच्चे
Trending Videos

उत्तरकाशी। ग्राम पंचायत सिरी के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव ढुंग में आपदा में बहे पुल का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीण पुल के स्थान पर लकड़ी के फट्टे बिछाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव की पेयजल लाइनों के साथ नहर क्षतिग्रस्त है लेकिन उनके समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
डुंडा विकासखंड के सिरी ग्राम पंचायत के ढुंग गांव के शांतिलाल, सुरेंद्र लाल, बैशाखू लाल का कहना है कि 60 परिवार निवास करते हैं। ये लोग गत वर्ष आई आपदा के बाद से भय में हैं। वर्ष 2024 में गांव के समीप से बहने वाली नदी में बाढ़ आने के कारण गांव के पैदल मार्ग सहित पुल आदि क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पाइपलाइन और नहरें भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। गांव को जोड़ने वाला मुख्य पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। उससे हर दिन ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवाजाही करते हैं। जब प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं हुई तो उसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही वहां पर लकड़ी के फट्टे बिछाकर अस्थायी पुलिया बनाकर आवाजाही शुरू करवाई लेकिन उस पर भी आवाजाही में खतरा बना रहता है।
साथ ही पैदल मार्गों की स्थिति भी खराब बनी है। शांतिलाल ने बताया कि पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही आपूर्ति पूरी करने के लिए अस्थायी व्यवस्था की। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर आपदा प्रभावित गांव में सुरक्षात्मक और अन्य कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed