{"_id":"69d4e9dc8a410330190f5406","slug":"expressed-displeasure-over-the-failure-to-attend-to-the-model-veterinary-hospital-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119137-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मॉडल पशु चिकित्सालय की सुध नहीं लेने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मॉडल पशु चिकित्सालय की सुध नहीं लेने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। उच्च स्तरीय सुविधा के लिए एक वर्ष पहले बन कर तैयार राजकीय मॉडल पशु चिकित्सालय में एडवांस सुविधाओं का अभाव बना है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा क्षेत्र भ्रमण पर आए लेकिन पशु चिकित्सालय की सुध लेना भूल गए। इस पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई।
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश इन्दवाण का कहना है कि पशुपालन व्यवसाय लोगों की आर्थिकी की रीढ़ है। ब्लॉक मुख्यालय में बना पशु चिकित्सालय जनपद का इकलौता मॉडल पशु चिकित्सालय है जिसकी विभागीय मंत्री ने सुध तक नहीं ली। मॉडल पशु चिकित्सालय को बने एक वर्ष का समय हो गया है लेकिन जिन एडवांस सुविधाओं के लिए अस्पताल को बनाया गया था वह सुविधाएं आज तक नहीं मिल पाई है। संवाद
सीमित संख्या को समाप्त करने और पृथक जनपद गठन की मांग उठाई
बड़कोट। यमुनाघाटी क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की ओर से घोषित यमुनोत्री को पृथक जनपद बनाने की घोषणा को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले धरातल पर उतारा जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पृथक जनपद बनने से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और चारधाम यात्रा व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेगी। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए केदारनाथ धाम की तर्ज पर मास्टर प्लान लागू करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों व अल्ट्रासाउंड मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में अब्बल चंद कुमाईं, महावीर पवार माही, मुकेश रावत, नवीन सिंह, सोहन गैरोला, बासवनन्द डिमरी, देवेंद्र रावत, अमीन सिंह, सुरेश डिमरी, केंद्र सिंह पयाल, जीवानंद, बृजमोहन आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos