सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Female constables will shape the future of girl students by becoming police didis.

Uttarkashi News: पुलिस दीदी बन महिला कांस्टेबल संवारेंगी छात्राओं का भविष्य

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 13 Feb 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Female constables will shape the future of girl students by becoming police didis.
विज्ञापन
जनपद के 10 स्कूल लिए गोद, महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को दे रही बढ़ावा
Trending Videos

उत्तरकाशी। पुलिस की ओर से अभया अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत सभी थानों में तैनात महिला कांस्टेबल पुलिस दीदी के रूप में विद्यालयों को गोद ले रही हैं। इसके बाद उनकी ओर से छात्राओं और महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की पहल पर पुलिस की ओर से दिसंबर में अभया अभियान को शुरू किया गया था। इसके तहत सभी थानों में तैनात महिला कांस्टेबल को निर्देशित किया गया है कि वह अपने क्षेत्रों के विद्यालयों को गोद लेंगे। उसके बाद वहां पर महिला सशक्तिकरण और छात्राओं को उनके अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान आदि का संचालन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न थानों की महिला कांस्टेबलों ने अब तक करीब दस विद्यालयों को गोद लिया है। इसमें सरकारी और निजी विद्यालय शामिल हैं। यह पुलिसकर्मी पुलिस दीदी के रूप में कार्य करेंगी। साथ ही विद्यालयों में लगाए गए शिकायती बॉक्स का हर माह निरीक्षण करेंगी। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अभया अभियान स्कूल कॉलेजों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त करने और उनको जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है। इसके तहत जो भी महिला पुलिसकर्मी विद्यालयों को गोद ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इसमें सेफ्टी चैंपियन सम्मान भी रखा गया है। इसमें महिला अपराध को रोकने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed