सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Former Municipal Chairperson Begins Sit-in at Gopeshwar Mahadev Temple

Uttarkashi News: पूर्व पालिकाध्यक्ष ने गोपेश्वर महादेव मंदिर में शुरू किया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 06 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Former Municipal Chairperson Begins Sit-in at Gopeshwar Mahadev Temple
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर में स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर के समीप शिक्षा विभाग की ओर किया जा रहा भवन निर्माण कार्य के खिलाफ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने मंदिर परिसर में धरना शुरू कर दिया है। कहा कि गोपेश्वर महादेव मंदिर के आगे भवन निर्माण होने से मंदिर का स्वरूप नहीं दिखेगा। कहा यदि शिक्षा विभाग ने जल्द ही निर्माण कार्य बंद नहीं किया तो वह नगर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक संगठनों को साथ लेकर धरना तेज करेंगे।
Trending Videos

मंगलवार को गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश सेमवाल अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी एक धर्मनगरी के रूप में पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां अनेकों देवस्थल मौजूद है जिसमें एक प्राचीन एवं सिद्धपीठ के रूप में गोपेश्वर महादेव मंदिर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक जर्जर भवन था। भवन को तोड़ने व तोड़े गए स्थल को रिक्त रखने का अनुरोध कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से किया गया लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से जबरन जनभावना के विपरीत वहां पर एक नया भवन निर्मित किया जा रहा है जिससे मंदिर का स्वरूप खराब हो जाएगा। इस मौके पर कुशपाल सिंह, दिनेश कुडियाल, अरुण कुमार मेहता, एकादशी, मीना राणा, उमा गुसांई, जयेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed