{"_id":"69e2401ec26f49b1b00e3b13","slug":"helicopters-will-not-be-allowed-to-land-without-a-contract-and-safety-standards-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119344-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बिना अनुबंध और सुरक्षा मानकों के नहीं उतरने देंगे हेलिकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बिना अनुबंध और सुरक्षा मानकों के नहीं उतरने देंगे हेलिकॉप्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनोत्री यात्रा से पहले खरसाली के ग्रामीणों का सख्त रुख, हेली कंपनियों के लिए तय कीं शर्तें
हेलीकॉप्टरों की गूंज से पौराणिक सोमेश्वर शनिदेव मंदिर को खतरे की आशंका
बड़कोट। चारधाम यात्रा सीजन से पहले खरसाली गांव के ग्रामीणों ने हेली सेवा संचालित करने वाली कंपनियों के लिए सख्त रुख अपनाया है। ग्रामीणों ने एक बैठक कर सुरक्षा मानकों के पालन किए बगैर खरसाली हेलिपैड में हेलिकॉप्टरों की उड़ानों का विरोध जताया है। निर्णय लिया है कि ग्रामसभा के साथ बिना विधिवत अनुबंध और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने पर ही किसी भी हेलिकॉप्टर को गांव में उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गांव के विपिन उनियाल ने कहा कि गांव और ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा का संचालन सुचारू रूप से होना चाहिए लेकिन इसके लिए हेली सेवा कंपनियों को पहले ग्राम सभा के साथ बैठकर साफ समझौता करना होगा। नियमों के अनुरूप अनुबंध के बाद ही खरसाली हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं के हेलिकॉप्टर खरसाली गांव के निजी हेलिपैड पर उतरते हैं जिनका संचालन निजी कंपनियां करती है।
ग्रामीणों का कहना है कि दिनभर हेलिकॉप्टरों की आवाजाही से भारी शोर रहेगा और गांव के ऊपर लगातार उड़ान भरने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। खरसाली में चार हेलिपैड संचालित हैं जहां यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हैं। इसके अलावा यहां एक सरकारी हेलिपैड भी है जो कि लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा है।
पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल का कहना है लगातार उड़ान से खरसाली गांव में स्थित दशकों पुराने साढ़े चार मंजिला सोमेश्वर महाराज शनिदेव मंदिर को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। बैठक में ग्राम प्रधान नीतू उनियाल, विपिन उनियाल, प्रताप सिंह, मनवीर सिंह, प्रमोद उनियाल, भरत सिंह, सुगा, श्यामलाल, शैलेन्द्र, विशालमणि, सुमन प्रसाद, सौरभ, किशन सिंह, दिनेश प्रसाद, प्रदीप मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X