सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   In the Under-14 girls' volleyball competition, Purola constituency emerged victorious.

Uttarkashi News: अंडर 14 बालिका वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में पुरोला विस क्षेत्र जीता

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 03 Feb 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
In the Under-14 girls' volleyball competition, Purola constituency emerged victorious.
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता हुई संपन्न
Trending Videos

उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता का समापन हो गया। समारोह में अंडर 14 बालक बालिका वर्ग की कबड्डी, वालीबाल, खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 14 बालिका वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने बाजी मारी।
अंडर 14 बालिका वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने प्रथम, यमुनोत्री विधानसभा ने द्वितीय और धनोल्टी विधानसभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग वालीबाल प्रतियोगिता में क्रमश: विधानसभा धनोल्टी, पुरोला एवं टिहरी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विधानसभा टिहरी प्रथम, प्रतापनगर विधानसभा द्वितीय व विधानसभा पुरोला तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विधानसभा गंगोत्री व घनसाली के मध्य खेला गया जिसमें विधानसभा गंगोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधानसभा क्षेत्र घनसाली ने द्वितीय स्थान व धनोल्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट भूपेन्द्र सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य अव्वल रहे प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभासद महावीर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, बीडीओ डॉ अमित ममगांई, जिला सूचना अधिकारी करमवीर शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, सन्दीप राणा, प्रवेश चन्द्र पैन्यूली, मानवेन्द्र राणा, लोकेन्द सिंह नेगी, प्रकाश भण्डारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed