सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Inadequate Security Arrangements at the Ghats in Gangotri Dham

Uttarkashi News: गंगोत्री धाम में घाटों पर सुरक्षा के नहीं पुख्ता इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 13 May 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Inadequate Security Arrangements at the Ghats in Gangotri Dham
विज्ञापन
स्नान के दौरान बहने की बढ़ रही है यात्रियों की संख्या
Trending Videos

बुधवार को भी महाराष्ट्र निवासी महिला बह गई थी 100 मीटर, बचाई
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में गंगा स्नान के दौरान यात्रियों की बहने की घटनाएं बढ़ने लगी है। बुधवार को महाराष्ट्र निवासी महिला यात्री गंगा स्नान करते हुए नदी के तेज बहाव में करीब 100 मीटर बह गई थी। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत को महिला को बहने से बचाया। घटना के बाद तीर्थ पुरोहितों ने घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई है। कहा कि प्रशासन की अनदेखी कभी भी बड़ी घटना बन सकती है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र निवासी गायत्री (35) गंगोत्री धाम में गंगा स्नान कर रही थी। तभी अचानक उनका पैर फिसलने के कारण गंगा के तेज बहाव में करीब सौ मीटर बह गई थी। उनके बहते ही परिजनोेें ने मदद मांगी। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ जवान सहदेव राणा, नवीन पोखरिया और अभिषेक व्यास और स्थानीय लोगों ने रस्सियों आदि के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बहने से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतेंद्र सेमवाल का कहना है कि दो दिन में यह गंगोत्री धाम में यात्रियों के बहने की लगातार दूसरी घटना है। हालांकि दोनों घटनाओं में यात्रियों को बहने से बचा दिया गया। लेकिन यह घटनाएं प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन से मांग की गई थी कि घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए लेकिन सिंचाई विभाग की ओर से मात्र नदी को चैनलाइज कर बड़े-बड़े पत्थर नदी के किनारों पर छोड़ दिए गए। मानसून सीजन में नदी का बहाव और जलस्तर बढ़ जाएगा। उस दौरान घटनाएं बढ़ी हो सकती हैं। इसलिए समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed