सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   It is the University's responsibility to conduct examinations with transparency: Vice-Chancellor

परीक्षा पारदर्शिता से कराना विवि की जिम्मेदारी : कुलपति

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 02 Jun 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
It is the University's responsibility to conduct examinations with transparency: Vice-Chancellor
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. जोशी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Trending Videos

उत्तरकाशी। दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और सुविधाजनक परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होनी चाहिए। यह बात श्री देव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कही।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रो. जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल परीक्षाओं के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सकारात्मक और तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं के तहत कुलपति प्रो. जोशी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संचालित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed