{"_id":"6a391acbe2ce93382e01e5d6","slug":"lack-of-parking-facilities-is-increasing-transportation-costs-for-apple-farmers-uttarkashi-news-c-54-uki1003-120670-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 22 Jun 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेब उत्पादकों ने की पुरानी मटियाली में पार्किंग सुविधा देने की मांग
नौगांव (उत्तरकाशी)। स्योरी फल पट्टी के सेब उत्पादकों ने पुरानी मटियाली में वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है। क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि हर वर्ष सेब सीजन के दौरान बड़ी संख्या में वाहन सेब की ढुलान के लिए पुरानी मटियाली पहुंचते हैं लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को अपने वाहन मुख्य लोडिंग स्थल से दूर खड़े करने पड़ते हैं। इससे सेब की पेटियों को वाहनों तक पहुंचाने में अतिरिक्त ढुलान और भाड़ा देना पड़ेगा।
सेब काश्तकार संजय रावत ने बताया कि पुरानी मटियाली क्षेत्र सेब उत्पादन के लिहाज से महत्वपूर्ण केंद्र है। लोनिवि की सड़क समाप्त होती है और यह स्थान बिंगसी, मटियाली, नैणी, नौगांव, धारी, कोटियालगांव, सुनारा, किममी, मुंगरा तथा मुराड़ी सहित अनेक गांवों के सैकड़ों सेब उत्पादकों के लिए सेब ढुलान का मुख्य केंद्र बिंदु है।
सीजन के दौरान प्रतिदिन बड़ी मात्रा में सेब की पेटियां यहां पहुंचाई जाती है जिन्हें विभिन्न बाजारों तक भेजने के लिए वाहनों में लोड किया जाता है। ऐसे में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ काश्तकारों और वाहन चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सेब सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है लेकिन पार्किंग स्थल के अभाव में वाहन सड़क किनारे या दूर-दराज स्थानों पर खड़े करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मजदूरों को सेब की पेटियां लंबी दूरी तक ढोनी पड़ती है। इससे समय की बरबादी के साथ अतिरिक्त खर्च भी बढ़ जाता है। उन्होंने लोनिवि से पुरानी मटियाली में पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की।