सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Naogaon-Tyuni motor road should be declared a National Highway.

Uttarkashi News: नौगांव-त्यूणी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 22 Jun 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
The Naogaon-Tyuni motor road should be declared a National Highway.
विज्ञापन
मार्ग संकरा होने से आए दिन बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

पुरोला। नौगांव-पुरोला-मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और इसके चौड़ीकरण की मांग तेज हो गई है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह मार्ग बढ़ते यातायात के मुकाबले आज भी कई स्थानों पर संकरा है जिससे दुर्घटना और जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने सरकार से जल्द सड़क विस्तार और राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग की है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सड़क का निर्माण 70 के दशक में हुआ था जब इसकी चौड़ाई काफी कम थी। बाद में उत्तर प्रदेश शासन के दौरान तत्कालीन पर्वतीय विकास मंत्री बर्फिया लाल जुवांठा के प्रयासों से मार्ग का आंशिक चौड़ीकरण कराया गया लेकिन उसके बाद सड़क का व्यापक विस्तार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में विकासनगर से नौगांव तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कर मानकों के अनुरूप चौड़ीकरण और डामरीकरण किया गया जबकि नौगांव से पुरोला, मोरी होते हुए त्यूणी तक का मार्ग आज भी कई स्थानों पर अत्यंत संकरा है। बलदेव रावत, राजपाल पंवार, गोविंद पंवार और नवीन गैरोला सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मार्ग देहरादून, पुरोला, मोरी व हिमाचल प्रदेश को जोड़ने के साथ-साथ हरकीदून, केदारकांठा और चांईशील बुग्याल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन में सड़क पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से सेब से लदे भारी वाहन भी इसी मार्ग से देश की विभिन्न फल मंडियों तक पहुंचते हैं जिससे सड़क का व्यापारिक महत्व भी काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed