सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Massive cleanliness drive launched in Gangotri

Uttarkashi News: गंगोत्री में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Massive cleanliness drive launched in Gangotri
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में नगर पंचायत की ओर से गोमुख पैदल मार्ग पर पौधरोपण किया गया। इसके साथ में धाम वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर जलागम विभाग की ओर से शुक्रवार को डुंडा ब्लॉक सभागार में जल उत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने किया। कार्यशाला में डीएफओ डीपी बलूनी व जलागम के उप निदेशक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन व पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारकों और उनके रोकथाम उपायों पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। दूसरी ओर एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस लाइन ज्ञानसू परिसर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में खुरमोला, मंजगांव, जैमर, ढुंगी, सिगोट, सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed