सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Municipality president supporters accused of vandalism at the protest site

Uttarkashi News: पालिकाध्यक्ष समर्थकों पर धरनास्थल पर तोड़फोड़ का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Municipality president supporters accused of vandalism at the protest site
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर कूड़ा डालने का मामला, माफीनामे के बाद भी नहीं थमा विवाद
Trending Videos

आंदोलनकारियों ने पालिकाध्यक्ष के समर्थकों पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप
उत्तरकाशी। बाड़ाहाट पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के घर के समीप कूड़ा ले जाकर प्रदर्शन करने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। देर शाम को आंदोलनकारियों की ओर से माफीनामा देने के बाद भी पालिकाध्यक्ष के समर्थक धरना स्थल पर पहुंचे और वहां आंदोलनकारियों के बिस्तर और तिरपाल बाहर फेंक दिए। इसको लेकर बृहस्पतिवार को आंदोलनकारियों ने पालिकाध्यक्ष के समर्थकों पर धरनास्थल पर अभद्रता, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
आंदोलनकारियों ने अभद्रता और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तांबाखाणी सुरंग के बाहर से कूड़ा हटाने मांग को लेकर पिछले 63 दिनों से हनुमान चौक पर धरने पर बैठे आंदोलनकारी गोपीनाथ रावत ने बृहस्पतिवार को एसपी को एक लिखित शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कूड़ा निस्तारण के मुद्दे को लेकर चल रहे शांतिपूर्ण जनांदोलन के दौरान बीते बुधवार की शाम को उनकी अनुपस्थिति में कुछ उपद्रवियों ने धरनास्थल पर आकर अभद्रता की। उनके बिस्तर, तिरपाल को बाहर फेंका गया और वहां तोड़फोड़ की गई। इसके साथ ही आरोप लगाया कि कोतवाली उत्तरकाशी में भी पालिकाध्यक्ष के समर्थकों ने आंदोलनकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी गई।
लिखित पत्र में उन्होंने कई महिला सभासदों के नाम उजागर करते हुए अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से उक्त घटना की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी है।


शेष कूड़ा हटाने को होगी रीटेंडरिंग
उत्तरकाशी। तांबाखाणी सुरंग से कूड़ा हटाने की मांग को लेकर हनुमान चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपीनाथ और उनके समर्थकों ने धरना जारी रखा है। धरने के 63वें दिन यहां नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी भी पहुंची। उन्होंने आंदोलनकारियों को लिखित रूप से कूड़ा निस्तारण को लेकर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तांबाखाणी में शेष कूड़ा को हटाने के लिए जो टेंडर 12 फरवरी को ओपन हुआ था उस कंपनी ने कूड़ा हटाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब फिर से आगामी सात मार्च को रीटेंडरिंग की जाएगी। टेंडर स्वीकृत होने के 25 दिन के भीतर वहां से कूड़ा हटा दिया जाएगा। कूड़ा हटाने से मना करने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed