{"_id":"6a22d0331bde1231500ca110","slug":"national-seminar-on-environmental-protection-organised-uttarkashi-news-c-5-1-drn1020-988292-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्लांटिका फाउंडेशन व मंजिरा देवी विश्वविद्यालय की ओर से उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना कहें विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि साक्षी रावत ने हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों पर चिंता जताई जबकि पर्यावरण अभियंता अमित पोखरियाल ने प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के तहत हिटाणु में वृक्षारोपण व जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ. भगवान नौटियाल, प्रो. डॉ. अनूप बड़ोनी ने प्लास्टिक प्रदूषण रोकने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को आवश्यक बताया। संवाद
Trending Videos