सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nine Block Development Officers were transferred in five years, bringing development work to a halt.

Uttarkashi News: पांच साल में नौ बीडीओ बदले, विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 08 Feb 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Nine Block Development Officers were transferred in five years, bringing development work to a halt.
विज्ञापन
प्रशासनिक अस्थिरता की भेंट चढ़ा जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक, सुशासन के दावों पर उठे सवाल
Trending Videos




नौगांव (उत्तरकाशी)। जनपद के सबसे बड़े नौगांव ब्लॉक में पिछले पांच साल में नौ बीडीओ का स्थानांनतरण किया गया है। इससे सरकार और प्रशासन की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं। विकासखंड में नौ बार खंड विकास अधिकारियों के स्थानांतरण के कारण विकास कार्यों की गति धीमी पड़ रही है। साथ ही वर्षों से स्थायी बीडीओ की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

नौगांव जनपद का सबसे बड़ा ब्लॉक है। यहां 136 प्रधान 40 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 6 जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। देखा गया है कि वर्ष 2021 से फरवरी 2026 तक नौ बार बीडीओ के स्थानांतरण हुए है। ताजा उदाहरण तीन फरवरी का है जब पांच माह पहले पदभार ग्रहण वाले प्रभारी बीडीओ का स्थानांतरण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थानांतरण कई तरह के सवाल खड़े कर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्वाइन करने वाले प्रभारी बीडीओ को पांच माह पहले यहीं से स्थानांतरण किया गया था। तब उनका कार्यकाल नौ महीने का रहा था। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस राम प्रसाद सेमवाल का कहना है कि पांच साल में नौ बीडीओ को बदलना सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर प्रश्न चिह्न है। मुखिया को बार बार बदलने से विकास कार्य प्रभावित होंगे और विकास की गति भी धीमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed