सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Outrage over Shifting of College from Balma to Bhagirathipuram

Uttarkashi News: बालमा से भागीरथीपुरम कॉलेज शिफ्ट करने पर आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 18 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Outrage over Shifting of College from Balma to Bhagirathipuram
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos

पांच करोड़ खर्च के बाद कॉलेज शिफ्ट करने पर जताया आक्रोश
नई टिहरी। ग्राम पंचायत बालमा में प्रस्तावित पॉलीटेक्निक कॉलेज को अब भागीरथीपुरम में शिफ्ट करने का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया है। बालमा की प्रधान पिंकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पॉलीटेक्निक कॉलेज को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विरोध में उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
प्रधान पिंकी ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व ग्राम सभा बालमा की गोचरान भूमि पर सरकार ने पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाने का निर्णय लिया था। पॉलीटेक्निक कॉलेज के नाम पर उक्त भूमि पर लिंक रोड, समतलीकरण, सुरक्षा दीवार आदि कार्यों पर करीब 5 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च कर दी गई है। इसके बाद कॉलेज को भागीरथीपुरम ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय नेगी ने कहा कि पॉलीटेक्निक कॉलेज को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने का क्षेत्र की जनता विरोध करेगी। विरोध के बाद भी यदि जबरन कॉलेज को भागीरथीपुरम ले जाया जाता है,तो क्षेत्र की जनता भूख हड़ताल, चक्का जाम करने को बाध्य होगी। इस संबंध में शीघ्र टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत और जिला अधिकारी को पत्र देकर अवगत कराया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य दर्शनी देवी, बीडीसी पंचायत कुलानंद चमोली, बुडोगी देवेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान पाटा प्रवेश भट्ट, प्रदीप सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह, श्रीराम भट्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, रणजीत सिंह, सुरपाल सिंह, अंजू नेगी, बबीता नेगी, विनिता नेगी, बलदेव सिंह, जोगेंद्र लाल, अंकित, नरेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed