सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Golju Yatra was accorded a grand welcome with a shower of flowers.

Uttarkashi News: गोल्ज्यू यात्रा का पुष्प वर्ष से साथ किया भव्य स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 22 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
The Golju Yatra was accorded a grand welcome with a shower of flowers.
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। बड़ेथी में गोल्ज्यू यात्रा के आगमन पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। वहीं, जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गोल्ज्यू के रथ में देव डांगरों का पूजन वंदन किया।
Trending Videos

बुधवार को गोल्ज्यू यात्रा बड़ेथी राजराजेश्वरी मंदिर में पहुंची। श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने जयकारों के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा के संरक्षक पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी ने बताया कि अपनी धरोहर न्यास के सहयोग से तीसरी बार यात्रा उत्तराखंड भ्रमण पर है। 19 अप्रैल से 9 मई तक 3500 किमी लंबी यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड की अपनी सांस्कृतिक विरासत आगे संरक्षण और संवर्धन के साथ आम लोगों से रूबरू कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ज्यू यात्रा राजराजेश्वरी मंदिर बड़ेथी से बौखनाग मंदिर सिलक्यारा, शिव गुफा, मातली के लिए रवाना हुई जो रात्रि विश्राम सुदामा कुटिया बड़ेथी में करेगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रामकिशोर दास त्यागी, यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व मंत्री ज्ञानचंद, विजय भट्ट, कमल सिंह जीना, दीपचंद पांडेय, पूर्व सभासद प्रियंका बडोनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed