सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Panic in Jarda Village Due to Toxic Fumes from Hot Mix Plant

Uttarkashi News: हॉट मिक्स प्लांट के जहरीले धुएं से जरड़ा गांव में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 20 Apr 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Panic in Jarda Village Due to Toxic Fumes from Hot Mix Plant
विज्ञापन
फसलों और स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा, एसडीम से शिकायत
Trending Videos

नियमों के विपरीत संचालित हॉट मिक्स प्लांट का ग्रामीणों ने जताया विरोध
नौगांव (उत्तरकाशी)। बिल्ला जरड़ा मोटर मार्ग पर संचालित हॉट मिक्स प्लांट के जहरीले धुएं से जरड़ा गांव के लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्लांट को नियमों के विपरीत संचालित होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हॉट मिक्स प्लांट के धुएं से उनके क्षेत्र का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जिसका फसलों और चारापत्ती वाली पौधों पर भी असर पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी बड़कोट को ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट की जांच कर उसे दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों ने बिल्ला के समीप यमुनोत्री हाइवे पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन की चेतावनी दी। काश्तकार रणजोर सिंह, प्रताप सिंह, दिवान सिंह, सोबेन्द्र सिंह, अकबर सिंह, राजवीर सिंह, अब्बल सिंह, संदीप सिंह आदि का कहना है कि हॉट मिक्स प्लांट के पास से ही जरड़ा गांव के लोगों की कृषि भूमि लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट से गांव की हवाई दूरी महज दो से ढाई सौ मीटर है जिससे लोगों को बीमार होने का डर सता रहा है। जहरीले धुएं से काश्तकार अपनी मवेशियों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित है। कुछ लोग आंखों में जलन होने की भी शिकायत कर चुके हैं। उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी का कहना है कि ग्रामीणों का शिकायती पत्र उन्हें नहीं मिला है। पत्र मिलते ही जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed