सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   PG College New Tehri Students Receive the Gift of Bus Service

Uttarkashi News: पीजी कॉलेज नई टिहरी के छात्रों को मिली बस सेवा की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 17 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
PG College New Tehri Students Receive the Gift of Bus Service
विज्ञापन
बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को मिलेगी सुविधा : जिलाध्यक्ष रावत
Trending Videos

नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद टीएचडीसी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के छात्र-छात्राओं के लिए बस सुविधा उपलब्ध करा दी है। महाविद्यालय के लिए अब बस सेवा शुरू होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनीष राणा और प्राचार्य डॉ. पुष्पा नेगी ने पूजा-अर्चना कर बस सेवा का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं लंबे समय से बस सेवा की मांग कर रहे थे जिसे अब पूरा कर दिया गया है। बस सेवा के शुरू होने से जाखणीधार से कॉलेज में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष मंजीत शाह,पूर्व अध्यक्ष युवराज सिंह शाह ने कहा कि अभी तक बस नहीं होने के कारण दूरस्थ क्षेत्र से कॉलेज आने वाले छात्रों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती थी। प्राचार्य डॉ.पुष्पा नेगी ने कहा कि सरकार से लेकर जिला प्रशासन छात्रों को हर सुविधा मुहैया करवा रही है। ऐसे में छात्रों को लगनशीलता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए।
इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष अंजलि बिजल्वाण, महासचिव साक्षी राणा, कोषाध्यक्ष ऐश्वर्या चमोली, विवि प्रतिनिधि मोनिका बिष्ट, जिशान, शिवांगी उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed