सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Public upset over officials' absence in tehsils

Uttarkashi News: तहसीलों में अधिकारियों के न बैठने पर जनता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 12 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Public upset over officials' absence in tehsils
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने जिले की तहसीलों में अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति पर गहरी चिंता जताई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने आरोप लगाया कि भटवाड़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण लोगों को अपने छोटे-बड़े राजस्व संबंधी कार्यों के लिए मजबूरन जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बताया कि भटवाड़ी के लोग इस समस्या के लिए कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। अधिकांश पटवारी भी अपनी चौकियों में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते और अक्सर फोन के माध्यम से ही संपर्क में रहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई तो जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन करने को मजबूर होगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed