सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Street plays created awareness about forest fire prevention.

Uttarkashi News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वनों को आग से बचाने के लिए किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 13 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Street plays created awareness about forest fire prevention.
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वनों को आग से बचाने के लिए किया जागरूक
Trending Videos

नौगांव (उत्तरकाशी)। वन अग्नि सुरक्षा प्रबंधन अभियान के तहत अपर यमुना वन प्रभाग की मुंगरसन्ति रेंज में जागरूकता गोष्ठी और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को वनों को आग से बचाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही जंगलों में लगने वाली आग से जीव जंतु और पौधों को नुकसान की जानकारी दी।
यमुना वन प्रभाग की मुंगरसन्ति रेंज की ओर से जन आस्था मंच से जुड़ी सुनील बेसारी की टीम ने नुक्कड़ नाटक और जन गीतों के माध्यम से लोगों से जंगलों को बचाने की अपील की। इसके साथ ही कलाकारों ने संदेश दिया कि जंगल ही जीवन हैं, स्वस्थ जीवन के लिए जंगलों की सुरक्षा जरूरी है। कहा कि जंगलों में लगने वाली आग के लिए मनुष्य जिम्मेदार है। जब तक हम जागरूक नहीं होंगे जंगलों में लगने वाली आग से जीव जंतु और पेड़ पौधों को नुकसान होता रहेगा। वन क्षेत्राधिकारी मुंगरा सन्ती रेंज शेखर राणा ने वनों में लगने वाली आग के कारणों को जनता के समक्ष रखा। साथ ही वनों को आग से बचाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई ब्यक्ति जंगलों में आग लगाते हुए दिखता है। तो विभागीय कर्मचारियों को सूचना दें। इस मौके पर वन बीट अधिकारी सरदार सिंह रावत, दिनेश रावत, सरस्वती, प्रतिमा, नवीन आदि वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed