सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Former MLA Sajwan listened to public concerns in villages in the Gajna area.

Uttarkashi News: पूर्व विधायक सजवाण ने गाजणा क्षेत्र के गांवों में सुनीं जनसमस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 13 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Sajwan listened to public concerns in villages in the Gajna area.
विज्ञापन
पूर्व विधायक सजवाण ने गाजणा क्षेत्र के गांवों में सुनीं जनसमस्याएं
Trending Videos

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गाजणा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से भेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने पोखरियालगांव, न्यूगांव, भेंत, सिरी, भड़कोट और कुमारकोट सहित कई गांवों में पहुंचकर लोगों के सुख-दुःख में सहभागिता की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं और समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि गाजणा क्षेत्र हमेशा उनकी प्राथमिकताओं में रहा है और अपने विधायक कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए गए। उन्होंने बताया कि जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गजणा क्षेत्र में उपतहसील की स्थापना कराई गई, जिससे स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। सजवाण ने बताया कि जलकुर नदी से काश्तकारी भूमि के कटाव को रोकने के लिए करोड़ों रुपये के सुरक्षा कार्य कराए गए। इसके साथ ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों, पुलों और विद्यालयी भवनों का निर्माण कराया गया। आईटीआई की स्थापना कर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से किए गए स्वागत और स्नेह के लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed