{"_id":"69be9ba44e314336f80e7662","slug":"rainfall-causes-wall-collapse-threatening-panchayat-square-and-houses-in-pilang-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118765-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बारिश से ढही दीवार, पिलंग गांव में पंचायत चौक और मकानों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बारिश से ढही दीवार, पिलंग गांव में पंचायत चौक और मकानों पर मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 21 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के पिलंग गांव में हाल ही में हुई बारिश के चलते गांव के मुख्य रास्ते की सुरक्षा दीवार ढह गई। दीवार गिरने से रास्ते का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे गांव के पंचायती चौक और आसपास के कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आजकल हुई बारिश के कारण पहले से कमजोर पड़ी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिस स्थान पर दीवार गिरी है वह गांव का मुख्य मार्ग है और यहां से रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। दीवार ढहने से मार्ग संकरा व असुरक्षित हो गया है। वहीं, नीचे स्थित मकानों पर मलबा गिरने का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द सुरक्षा कार्य नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान दीपा राणा, विजयपाल आदि का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और सुरक्षा कार्य नहीं किए गए, तो और अधिक भूमि धंसने का खतरा बना हुआ है जिससे बड़े नुकसान की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सुरक्षात्मक दीवार निर्माण और क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की। प्रधान दीपा ने बताया कि पिलंग गांव को लंबे समय से भू-धंसाव और दरारों का खतरा बना हुआ है। लेकिन यहां विस्तृत भू-वैज्ञानिक सर्वे अब तक स्पष्ट रूप से नहीं हो पाया है। सरकारी दस्तावेजों में भी गांव के ऊपर पहाड़ी में दरारें पड़ने और अस्तित्व पर खतरे की बात उठ चुकी है। आपदा के लिहाज से भी पिलंग गांव को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिसके पुनर्वास की कवायद अभी तक फाइलों ही कैद है।
Trending Videos