{"_id":"69df9c70965693fa310b2008","slug":"ramleela-maidan-ready-for-temporary-parking-for-the-yatra-season-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119304-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यात्रा सीजन के लिए रामलीला मैदान अस्थायी पार्किंग के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यात्रा सीजन के लिए रामलीला मैदान अस्थायी पार्किंग के लिए तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 15 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा सीजन के दौरान उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में यात्री और वाहनों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर एक बार फिर रामलीला मैदान को अस्थाई पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है। हर वर्ष की भांति इस बार भी पार्किंग की कमी को दूर करने के लिए रामलीला मैदान प्रशासन के काम आएगा। पालिका की ओर से पार्किंग संचालन के लिए विधिवत टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है।
चारधाम यात्रा सीजन में उत्तरकाशी में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री अपने निजी और व्यावसायिक वाहनों के साथ पहुंचते हैं, जिससे शहर के भीतर यातायात दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में रामलीला मैदान को अस्थायी पार्किंग के रूप में उपयोग में लाया जाता है जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति नियंत्रण में रहती है।
नगरपालिका पिछले कुछ वर्षों से इस पार्किंग का संचालन स्वयं करती आ रही है और इस बार भी पालिका ने इसकी जिम्मेदारी अपने स्तर पर लेने का निर्णय लिया है। पार्किंग संचालन के लिए विधिवत टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है। अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्राण ने बताया कि पार्किंग संचालन के लिए आमंत्रित किए गए टेंडर बृहस्पतिवार को खोले जाएंगे। इसके बाद चयनित एजेंसी को संचालन का जिम्मा सौंपा जाएगा, जिससे यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X