सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Retired pensioners protested against the deduction of golden cards.

Uttarkashi News: सेवानिवृत्त पेंशनरों ने की गोल्डन कार्ड कटौती का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Feb 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Retired pensioners protested against the deduction of golden cards.
विज्ञापन
पुरोला। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की रवांई क्षेत्र की इकाई की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई। पहले से ही पेंशन से प्रतिमाह कटौती की जा रही है। ऐसे में सरकार की ओर से बिना संगठन के विचार-विमर्श कर अतिरिक्त धनराशि काटे जाने का प्रस्ताव उचित नहीं है। संगठन ने सर्वसम्मति से अतिरिक्त कटौती का विरोध करते हुए सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की।
Trending Videos

रविवार को संगठन के अध्यक्ष महिपाल सिंह असवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने निदेशालय में निदेशक पर कुछ लोगों और एक विधायक की ओर से किए गए कथित जानलेवा हमले की घटना की कड़ी निंदा की। पेंशनर्स ने हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने सरकार से संवाद स्थापित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने की अपील की है। इस मौके पर बहत्तर सिंह राणा, चतर सिंह कंडियाल, राजकुमारी, अजयपाल सिंह, भजन सिंह पंवार, जबर सिंह, बुद्धिचंद रमोला, चंद्रभूषण, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed