{"_id":"69b2ae2f789533f2c708557f","slug":"water-shortages-have-reduced-power-generation-at-the-maneri-bhali-project-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118569-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पानी की कमी से मनेरी भाली परियोजना में बिजली उत्पादन घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पानी की कमी से मनेरी भाली परियोजना में बिजली उत्पादन घटा
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-भागीरथी के जलागम क्षेत्र में पर्याप्त बर्फबारी न होने प्रभावित हुई परियोजना
चिन्यालीसौड़। 304 मेगावाट क्षमता वाली मनेरी भाली जलविद्युत परियोजना द्वितीय में इन दिनों पानी की कमी के कारण बिजली उत्पादन में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष भागीरथी के जलागम क्षेत्र में पर्याप्त बर्फबारी न होने और सितंबर से पड़े सूखे के कारण जलस्तर में कमी आई है जिससे परियोजना प्रभावित हो रही है।
जल विद्युत निगम की यह परियोजना वर्ष 2008 में उत्पादन के लिए तैयार हुई थी। सामान्य तौर पर सीजन के दौरान धरासू पावर हाउस से 304 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन प्राप्त होता है लेकिन वर्तमान में जल प्रवाह कम होने से उत्पादन काफी घट गया है। परियोजना से इन दिनों 24 घंटे में लगभग तीन घंटे ही तीनों टर्बाइनों से करीब 55 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। वर्तमान में भागीरथी नदी में लगभग 32 क्यूसेक पानी का ही डिस्चार्ज हो रहा है। जल विद्युत निगम के पीआरओ विमल डबराल ने बताया कि नदी में पानी का डिस्चार्ज कम होने से बिजली उत्पादन अपेक्षाकृत कम होना स्वाभाविक है। कहा, तापमान बढ़ने से नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी जिसके बाद परियोजना में बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी संभव है।
Trending Videos