सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   70 years have passed, surveys have been conducted, and Salu village still lacks a road

Uttarkashi News: 70 साल हुए, सर्वे भी किए, सालू गांव में सड़क आज भी नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 12 Mar 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
70 years have passed, surveys have been conducted, and Salu village still lacks a road
विज्ञापन
- सड़क न होने से छात्र-छात्राएं छह किमी. की दूरी तय कर पहुंच रहे विद्यालय
Trending Videos

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड का सालू गांव पिछले सात दशक से सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। इस कारण विद्यालय पहुंचने के लिए छात्र-छात्राएं करीब छह किमी की पैदल दूरी तय करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया सड़क न होने से उन्हें अनेेक तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। सड़क निर्माण के लिए पहले लोनिवि और पीएमजीएवाई विभाग केवल सर्वे तक सीमित रह गया है। ग्राम प्रधान अनूपा रावत ने बताया कि उनके गांव में सड़क न पहुंचने से आज भी वह आदम युग में जीने को मजबूर हैं। सड़क न होने से स्कूली बच्चों को करीब छह किमी की घने जंगलों के बीच से पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। इस दौरान जंगली जानवरों के हमले का भय बना रहता है। बताया, सड़क के लिए पहले लोक निर्माण विभाग ने सर्वे किया लेकिन वह आगे नहीं बढ़ पाया। वहीं, अब मामला पीएमजीएसवाई विभाग को हस्तांतरित हुआ है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बताया सड़क न होने से आज भी बीमार को डंडी-कंडी पर लाया जाता है। ऐसे में कई लोग रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं। बताया, सबसे अधिक नुकसान नकदी फसलों का होता है। गांव में आलू सहित अन्य नकदी फसलों का उत्पादन होता है लेकिन सड़क मार्ग न होने और किराया अधिक होने से कई बार फसलें गांव में ही सड़ कर खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता शुभाशीष राणा ने कहा कि सड़क का सर्वे किया गया है। जल्द ही डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई होेगी। सड़क निर्माण प्रक्रिया अभी लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed